+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Monday, September 15, 2025
EducationLatest Hindi NewsNews

कड़ाके की ठंड : 6-7 जनवरी को बंद रहेंगे रांची के सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूल

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। झारखंड में ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। कड़ाके की ठंड के कराण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं । झारखंड में पड़ रहे शीतलहर को ध्यान में रखते हुए रांची जिला प्रशासन ने 6 जनवरी और 7 जनवरी को सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। रांची के उपायुक्त ने स्कूल में 2 दिनों की छुट्‌टी को लेकर आदेश जारी किया है। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि दो दिनों तक छुट्टी के दौरान शिक्षक और शिक्षकेतरकर्मी तय समय पर स्कूल में उपस्थित रहते हुए स्कूली कार्यों का निष्पादन करेंगे। उत्तर-पूर्व से चल रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। ज्यादातर जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है। रांची का न्यूनतम पारा 8 डिग्री के नीचे रिकॉर्ड हुआ है। इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाया है। बता दें कि 6 जनवरी को रांची के नामकुम स्थित खोजाटोली मैदान में राज्यस्तरीय मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम का आयोजन होना है। इस कार्यक्रम में राज्य भर से बड़ी संख्या में महिला सम्मान योजना की लाभार्थियों का जुटान होना है। इसकी वजह से कई इलाकों का रूट भी डायवर्ट किया गया है। ऐसे समय में स्कूल खुले रहने पर बच्चों को परेशानी भी हो सकती है।

Leave a Response