+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Friday, November 28, 2025
Sport

अंतर जिला फुटबॉल : CAA रांची की बड़ी जीत ! खूंटी को 5 गोल से हराया

Share the post

रांची. अंतर जिला फुटबाल टूर्नामेंट में छोटानागपुर एथलेटिक एसोसिएशन (caa), रांची ने अपने पहले ही मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की. खूंटी के कामता ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में रांची ने आसानी से मेजबान खूंटी को पांच गोल से रौंद डाला. शुरुआती खेल से ही रांची के खिलाड़ियों ने खेल को अपने में कब्जे में कर लिया. पहले हाफ के 28 में मिनट में ही रांची के कप्तान उपेंद्र हजाम ने गोल कर रांची टीम को बढ़त दिला दी. इस गोल के बाद रांची के खिलाड़ी और आक्रामक हो गए. पहले हाफ के खेल तक रांची ने एक गोल की बढ़त बनाए रखा. दूसरे हाफ के खेल में रांची के खिलाड़ियों ने जोरदार हमला कर खूंटी के खिलाड़ियों को परेशान कर दिया. 58वें मिनट में रोहित तिग्गा ने बेहतरीन गोलकर रांची की बढ़त 2-0 कर दी. 75वें और 88वें मिनट में शंकर उरांव ने लगातार दो गोलकर रांची की 4-0 कर दी. उप कप्तान पवन नायक ने 82वें मिनट में रांची टीम के लिए गोल दागा. इस तरह रांची ने अपने पहले ही मैच में शानदार जीत दर्ज की. सोमवार को रांची का मुकाबला गुमला से होगा.

Leave a Response