About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
News box bharat images
Latest Hindi NewsPolitics

किशोरियों में माहवारी के दौरान हाइजीन और स्वच्छता के महत्व को संगीत के माध्यम से जागरूक किया

Share the post

कोडरमा। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, झुमरीतिलैया ,कोडरमा की ओर से चुप्पी तोड़ो- स्वस्थ रहो’ राज्य स्तरीय अभियान की शुरुआत की गई। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, उपायुक्त आदित्य रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह ने माहवारी स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। माहवारी में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उदेश्य से रथ के माध्यम से माइकिंग द्वारा महिलाओं व किशोरियों में माहवारी के दौरान हाइजीन और स्वच्छता के महत्व को संगीत के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। 8 दिनों तक चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान का विषय माहवारी संबंधित चुनौतियों को जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरणीय स्थिरता को समुदाय के दृष्टिकोण से दूर करना है।

सांसद व अन्य रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते।

Leave a Response