

रांची। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, रांची से एक कैदी फरार हो गया। शुक्रवार को हुई सामूहिक हाजिरी के बाद जेल प्रशासन को जानकारी मिली कि कैदी फरार हो गया है। जिसके बाद जेल में हड़कंप मच गया। रांची जेल से समीर तिर्की उर्फ शाकिर तिर्की नाम का कैदी फरार हो गया है। समीर तिर्की नाम का कैदी फरार हुआ है, इसकी जानकारी जेल प्रशासन को नहीं है। शुक्रवार की सुबह जब कैदियों की हाजिरी शुरू हुई तब जेल प्रशासन को यह जानकारी मिली कि समीर तिर्की जेल से फरार हो चुका है। मामले की जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन और जेल में हड़कंप मचा हुआ है। फरार कैदी की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है। झारखंड के जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि एक कैदी के भागने की सूचना मिली है। उसकी तलाश में रांची पुलिस के साथ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। हत्या के मामले में जेल में बंद समीर तिर्की किन परिस्थितियों में जेल से भागा, इसकी जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार समीर तिर्की उग्रवादी संगठन से जुड़ा हुआ है। वह गुमला का रहने वाला है। गुमला पुलिस के द्वारा उसे साल 2018 में गिरफ्तार किया गया था। 2018 से ही समीर रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद था।