About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 8, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
विराट कोहली ने एक बार फिर बेहतरीन पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई।
CricketNews

ICC Cricket World Cup 2023 : भारत की लगातार चौथी जीत | छक्का मारकर विराट कोहली ने शतक पूरा किया

Share the post
शुभमन गिल ने वर्ल्ड कप में अपना पहला अर्धशतक लगाया।

बांग्लादेश 7 विकेट से हारा मैच, विराट का 48वां शतक

रांची। ICC Cricket World Cup में टीम इंडिया ने आसानी से बांग्लादेश को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में पहले स्थान पर आ गया। पुणे में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने 8 विकेट पर 256 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 42.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 261 रन बनाकर मैच जीत लिया। विराट कोहली ने एक बार फिर 103 रनों की शानदार नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। कोहली ने 97 गेंदों का सामना कर 6 चौका व 4 छक्के जड़े। विराट कोहली का यह वनडे में 48वां शतक है। केएल राहुल 34 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा व शुभमन गिल ने टीम को तूफानी शुरुआती देकर बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की । पहला विकेट 12.4 ओवर में 88 के स्कोर पर गिरा। रोहित शर्मा ने 40 गेंद पर 7 चौका व 2 छक्का के मदद 48 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शुभमन गिल 55 गेंद खेलकर 53 रन बनाकर आउट हुए। भारत का दूसरा विकेट 132 के स्कोर पर गिरा। गिल के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर भी 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 66 रन लिटन दास ने बनाए। वहीं, तंजीद हसन ने 5ं1 रन की पारी खेली। अंत में महमुदुल्लाह ने 46 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 250 रन के करीब पहुंचाया। मुश्फिकुर रहीम ने 38 रन का योगदान दिया। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

बांग्लादेश की शुरुआत रही अच्छी

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन चोट की वजह से यह मैच नहीं खेले। उनकी जगह टीम की कमान संभाल रहे नजमुल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। तंजीद हसन और लिटन दास ने शानदार शुरुआत की। दोनों ने पावरप्ले में 63 रन जोड़े। बांग्लादेश का पहला विकेट 93 रन के स्कोर पर गिरा। तंजिद 43 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए। 93 पर पहला विकेट खोने वाले बांग्लादेश का स्कोर 137/4 हो गया। इसके बाद मुश्फिकुर रहीम ने तौहिद के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की। अंत में महमुदुल्लाह ने 36 गेंद में 46 रन बनाकर टीम का स्कोर 250 रन के करीब पहुंचाया।

पांड्या हुए चोटिल विराट ने की गेंदबाजी

हार्दिक पांड्या इस मैच में तीन गेंद करने के बाद ही चोटिल हो गए। गेंद करने के बाद फील्डिगं के प्रयास में उनके पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। इस वजह से वह आगे गेंदबाजी नहीं कर पाए। विराट कोहली ने उनके ओवर की बची हुई तीन गेंदें की। पंड्या ने पहले 3 गेंद में 8 रन दिए। वहीं, विराट ने 3 गेंदों में मात्र 2 रन दिए।

Leave a Response