About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र: बीजेपी के विधायक राज्यपाल से मिलकर सदन में पहुंचे | हंगामा शुरू

Share the post

रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र सत्र के छठा और अंतिम दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। लेकिन विपक्ष भाजपा के लोग अबतक सदन नहीं पहुंचे हैं। कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सूचना के तहत कहा स्पीकर महोदय आप देख रहे हैं कि एक तरफ का मैदान पूरा खाली है। क्योंकि बीजेपी के लोग अपने हेडक्वार्टर गए हुए हैं, यानि राज्यपाल से मिलने गए है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुवार को प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े विधेयक सदन में पास हुआ है, लेकिन उसका विरोध जताने के लिए भाजपा के विधायक राज्यपाल से मिलने गए हुए हैं। सूचना के तहत प्रदीप यादव ने भी इसपर सवाल खड़े किए। 11.20 में विपक्ष के नेता सदन पहुंच गए व हंगामा शुरू कर दिए हैं। बता दें कि झारखंड प्रतियोगी परीक्षा 2023 विधेयक को लेकर विपक्ष लगातार विरोध दर्ज करा रहा है। शुक्रवार को बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिलने पहुंचा है। राज्यपाल से मिलकर इस विधेयक को पास ना करने की गुजारिश कर रहे। भाजपा का मानना है कि इस विधेयक में ऐसी कई खामियां है जो एक इंसान के अधिकारों का हनन करेगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अवहेलना करते हुए बिना जांच के सीधी गिरफ्तारी और परीक्षा में कदाचार के बाद उठने वाले सवालों को लेकर परीक्षार्थियों पर एफआई आर दर्ज होना शामिल है। बाबूलाल मरांडी का कहना है कि विधेयक में कई ऐसे शर्ते हैं, जिस पर व्यापक चर्चा होनी चाहिए और कई शर्तों को विलोपित करने की आवश्यकता है। सरकार संख्या बल के अहंकार में युवाओं, बेरोजगारों की आवाज बंद करना चाहती है। वहीं, भाजपा के विधायकों का मानना है कि सरकार आगे आने वाली नियुक्तियां को बंदरबांट करना चाहती है।

Leave a Response