About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, October 22, 2026
CrimeNews

अमन साहू के गुंडों के साथ मुठभेड़ में एटीएस डीएसपी नीरज कुमार को पेट में गोली लगी | मेडिका में चल रहा इलाज

Share the post

रांची। रांची से रामगढ़ पहुंची एटीएस की टीम पर सोमवार की शाम अमन साहू के गुंडों ने हमला कर दिया। रामगढ़ एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि अमन साहू गिरोह के अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए एटीएस की टीम रामगढ़ आई थी। उस टीम को पतरातू पुलिस की ओर से सहयोग किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान अमन साहू गिरोह के शूटर फायरिंग करने लगे, इस फायरिंग में एटीएस टीम के डीएसपी नीरज कुमार को गोली लगी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, रामगढ़ जिले के सब इंस्पेक्टर सोनू साव को भी पैर में गोली छूते हुए निकल गई। दोनों का मेडिका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल में कई पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। वहीं, रामगढ़ में अभियान तेज कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक एटीएस डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में टीम अमन साव गिरोह से जुड़े शूटर को गिरफ्तार करने गई थी। इस दौरान अपराधियों ने एटीएस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें नीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एटीएस को अमन गिरोह के कुछ शूटर्स के पतरातू में होने का लोकेशन मिला था। इसके बाद डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में एटीएस की एक टीम पतरातू पहुंची थी। एटीएस की टीम ने शूटर को पकड़ लिया था। इतने में उसने फायरिंग कर दी। इसमें गोली डीएसपी नीरज कुमार को लगी है। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। घायल डीएसपी नीरज कुमार को मेडिका अस्पताल के स्पेशल केयर यूनिट में एडमिट किया गया है। नीरज कुमार पांचवी बैच के झारखंड पुलिस सेवा से चुने गए डीएसपी हैं। एटीएस में आने से पहले वह रांची में हेड क्वार्टर टू डीएसपी थे। बता दें कि एटीएस के एसपी सुरेंद्र कुमार झा हैं, जो पहले रांची के एसएसपी भी थे।

Leave a Response