About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

ईडी के सवालों पर कोयला कारोबारी इजहार कोल लिंकेज पर नहीं दे सके जवाब

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

रांची। हजारीबाग के बड़े कोयला कारोबारी इजहार अंसारी से गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने पूछताछ की। इजहार अंसारी दोपहर करीब 12.30 बजे ईडी के हीनू स्थित कार्यालय पहुंचे। इसके बाद उनसे अधिकारियों ने पूछताछ शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार इजहार अंसारी से कोल लिंकेज के बारे में पूछताछ की गई। उनसे पूछा गया कि उनकी कोयले की कितनी कंपनी है और कितना कोल लिंकेज उनके नाम से आवंटित है। ऐसे कई सवालों का जवाब इजहारनहीं दे सकें। उनसे कई घंटों तक पूछताछ की गई।

आवास से 3.58 करोड़ रुपए बरामद किए गए थे

पिछले दिनों उनके हजारीबाग समेत कई ठिकानों पर ईडी की टीम ने छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज व करोड़ों रुपए बरामद किए गए थे। इजहार अंसारी के विभिन्न ठिकानों पर ईडी ने गत 3 मई को छापेमारी की थी। इस दौरान उनके हजारीबाग के मिललत कॉलोनी आवास से 3.58 करोड़ रुपए बरामद किए गए थे।

जेल अधीक्षक व अधिवक्ता से होगी पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी 26 जून को रांची के जेल अधीक्षक हामिद अख्तर से और 28 जून को अधिवक्ता हिमांशु मेहता से पूछताछ करेंगे। इसे लेकर दोनों को समन भेजा जा चुका है।

News Box Bharat latest news

Leave a Response