About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 13, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Transparent umbrella under heavy rain against water drops splash background. Rainy weather concept.
Latest Hindi News

ऑरेंज अलर्ट : झारखंड में 18-20 जून को अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी

Share the post

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि इस साल झारखंड में मानसून के पूर्वानुमान बेहद सकारात्मक हैं और राज्य में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

Monsoon Rain : झारखंड में 17 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री हो गई है। अभी राज्य के गढ़वा और पलामू जिलों के साथ-साथ चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और लातेहार के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंचना बाकी है। हालांकि, राज्य के बाकी सभी जिले अब मानसूनी हवाओं की चपेट में हैं। इसके कारण, राज्य के अधिकांश इलाकों में मानसूनी बारिश की शुरुआत हो चुकी है। 18 जून को राज्य के सभी 24 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिणी बांग्लादेश और सटे पश्चिम बंगाल के इलाकों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है। इसकी वजह से झारखंड में आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि इस साल झारखंड में मानसून के पूर्वानुमान बेहद सकारात्मक हैं और राज्य में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड में आमतौर पर 12 जून तक मानसून दाखिल हो जाता है, लेकिन हाल के कुछ वर्षों में इसके आगमन में कुछ दिनों की देरी देखी गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस साल राज्य में गर्मी भी कम पड़ी है।

  • 18 व 19 जून: कुछ इलाकों में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है।
  • 20 जून: भारी से लेकर बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

सावधानी बरतने की अपील

वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। काले बादल छाने पर मेघ गर्जन और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान निम्न बातों का ध्यान रखें:

  • पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।
  • बिजली के खंभों के आसपास न जाएं।
  • खुले खेत या मैदान में जाने से परहेज करें।
  • अधिक बारिश के कारण कमजोर पेड़ गिर सकते हैं, इसका भी ख्याल रखें।

Leave a Response