About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, March 3, 2026
JHARKHAND NEWS

रांची DC की बड़ी बैठक: कानून-व्यवस्था, त्योहार और मार्च क्लोजिंग पर सख्त निर्देश

समाहरणालय रांची में अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री
रांची में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था और विकास योजनाओं पर दिए अहम निर्देश
Share the post

रांची। रांची के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने 2 मार्च 2026 को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, परियोजना निदेशक (आईटीडीए) संजय भगत, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर कुमार रजत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। उपायुक्त ने जिला प्रशासन के सभी जरूरी कार्यों की समीक्षा की और कहा कि हर काम समय पर और पारदर्शी तरीके से पूरा हो। उपायुक्त ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों को बधाई दी।

मार्च क्लोजिंग को लेकर सतर्कता

मार्च क्लोजिंग को देखते हुए सभी विभागों को फर्जी निकासी पर नजर रखने और किसी भी तरह की अनियमितता रोकने का निर्देश दिया गया।

विधानसभा सत्र और त्योहारों पर तैयारी

आगामी विधानसभा सत्र और होली, ईद, सरहुल व रामनवमी जैसे त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। होली से पहले थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक करने को कहा गया।

ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण

त्योहारों के दौरान तय नियमों के अनुसार ध्वनि प्रदूषण नियंत्रित रखने का निर्देश दिया गया।

सीसीटीवी और सभागार की समीक्षा

समाहरणालय परिसर में सीसीटीवी कैमरों के 24 घंटे संचालन की जानकारी ली गई। सभागार के मरम्मत कार्य को जल्द पूरा करने को कहा गया।

शपथ ग्रहण की तैयारी

नगरपालिका चुनाव में जीते जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के सौंदर्यीकरण का टेंडर पूरा कर काम जल्द शुरू करने को कहा गया।

जल स्रोतों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश

रांची के प्रमुख जल स्रोतों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

जन्म प्रमाण पत्र और फर्जीवाड़ा रोकथाम

बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया तेज करने और किसी भी प्रकार की फर्जीवाड़ा रोकने के निर्देश दिए गए।

आईडी कार्ड वितरण

अंचल और प्रखंड कार्यालयों में बीडीओ/सीओ सहित सभी कर्मचारियों को आईडी कार्ड देने की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि यह काम पूरा हो चुका है।

योजनाओं की समीक्षा

छात्रवृत्ति, धान अधिप्राप्ति और “मंईया सम्मान से स्वावलंबन” जैसी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Response