About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 4, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi News

झारखंड की 6 बेटियों ने फुटबॉल में रचा इतिहास | भारत AFC U-17 एशियन कप में बनाई जगह

Share the post

गुमला-हजारीबाग-रांची की बेटियों ने दिलाया भारत को एशिया कप का टिकट

झारखंड की 6 बेटियों ने फुटबॉल में रचा इतिहास | भारत AFC U-17 एशियन कप में बनाई जगह

रांची। किर्गिस्तान में भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने उज्बेकिस्तान को 2-1 से हराकर पहली बार एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत ने अगले वर्ष चीन में होने वाले एएफसी अंडर-17 विमेंस एशियन कप में जगह बना ली। भारतीय टीम 21 साल के बाद क्वालीफाई की है। आपको बता दे की सीनियर विमेंस टीम, अंडर 20 के बाद अब अंदर 17 का भी जलवा अगले साल चीन में देखने को मिलेगा। भारतीय महिला टीम में शामिल झारखंड की 6 बेटियां रविवार को मुंबई से रांची पहुंची। रांची एयरपोर्ट पर झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से जोरदार स्वागत खिलाड़ियों का किया गया। ढोल-नगाड़े से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट गूंज उठा। खिलाड़ियों को फूल-माला पहनाकर उनका सम्मान बढ़ाया गया। स्वागत देख खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे। खिलाड़ियों ने कहा ऐसा स्वागत होगा सोंचा नहीं था। खिलाड़ियों ने कहा कि अब अगला लक्ष्य अगले साल चीन में होने वाले एएफसी अंडर-17 में अच्छा प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करना है। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से रांची जिला फुटबॉल संघ के महासचिव आसिफ नईम, झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के प्रतिनिधि आशिष बोस, फुटबॉल कोच बिना केरकेट्‌टा, सुशीला साहू, अनवारुल हक उर्फ बबलू सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे। वहीं, झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव गुलाम रब्बानी ने कहा कि झारखंड की बेटियां देश में हर आयु वर्ग में अपना लोहा मनवा रही हैं। ये बहुत बड़ी बात है की भारत 21 साल के बाद एएफसी अंडर-17 के लिए क्वालीफाई किया। गर्व इस बात की है जो भारतीय टीम क्वालीफाई की उसमें झारखंड की 6 बेटियां शामिल हैं।

झारखंड की 6 खिलाड़ी

भारतीय महिला टीम में झारखंड की एलिजाबेथ लकड़ा, सूरजमुनी कुमारी, विनीता हीरो, अनीता डुंगडुंग, अनुष्का कुमारी व दिव्यानी लिंडा शामिल हैं।

नहीं पहुंचे कोई अधिकारी

भारत की ओर से खेलने वाली झारखंड की 6 बेटियों के स्वागत के लिए खेल विभाग के कोई भी अधिकारी एयरपोर्ट नहीं पहुंचे। साथ ही सरकार के भी कोई प्रतिनिधि स्वागत करने के लिए नहीं आए। भारत ने 21 साल के बाद एएफसी फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई की है।


Leave a Response